Skip to content
dainikindia dainikindia dainikindia
dainikindia dainikindia dainikindia
  • Home
  • Business
  • Finance
  • Inspiration
  • Lifestyle
  • Sports
  • Technology
  • Entertainment
  • Home
  • Business
  • Finance
  • Inspiration
  • Lifestyle
  • Sports
  • Technology
  • Entertainment
Close

Search

Trending Now:
5 Essential Tools Every Blogger Should Use Music Trends That Will Dominate This Year ChatGPT prompts – AI content & image creation trend Ghibli trend – viral anime-style visual trend
dainikindia dainikindia dainikindia
dainikindia dainikindia dainikindia
  • Home
  • Business
  • Finance
  • Inspiration
  • Lifestyle
  • Sports
  • Technology
  • Entertainment
  • Home
  • Business
  • Finance
  • Inspiration
  • Lifestyle
  • Sports
  • Technology
  • Entertainment
Close

Search

Trending Now:
5 Essential Tools Every Blogger Should Use Music Trends That Will Dominate This Year ChatGPT prompts – AI content & image creation trend Ghibli trend – viral anime-style visual trend
Home/Latest News/गुरु सानिध्य में हुआ सम्मान, असीम अरुण ने जैन समाज का जताया आभार
गुरु सानिध्य में हुआ सम्मान, असीम अरुण ने जैन समाज का जताया आभार
Latest News

गुरु सानिध्य में हुआ सम्मान, असीम अरुण ने जैन समाज का जताया आभार

4 Min Read

मेरठ। रेलवे रोड स्थित वर्धमान एकेडमी में परम पूज्य आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जैन मंदिर रेलवे रोड एवं मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीयता के साथ स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में जैन समाज के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’ ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने मुख्य अतिथि का अभिनंदन करते हुए समाज की ओर से अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में जैन समाज के पदाधिकारी, समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का वातावरण उस समय पूरी तरह भक्तिमय हो गया, जब आचार्य 108 श्री सौरभ सागर जी महाराज का मंच पर मंगल आगमन हुआ। उनके आगमन पर पूरा प्रांगण गुरु भक्ति के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पूज्य गुरुदेव का स्वागत किया। इसके बाद उनके चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर आरती उतारी गई।

आचार्य श्री ने दिया सन्मार्ग का संदेश

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज ने अपने अमृत वचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार और समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने सन्मार्ग पर चलने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए सेवा कार्यों में योगदान देने का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

इसी धार्मिक वातावरण के बीच मंत्री श्री असीम अरुण का सम्मान किया गया। जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी की ओर से पूज्य आचार्य श्री के पावन सानिध्य में उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

जैन समाज ने मंत्री की उत्कृष्ट कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, दूरदर्शिता और समाज सेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। समाज की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और तेजस्वी जीवन की मंगल कामना भी की गई।

सम्मान से अभिभूत मंत्री श्री असीम अरुण ने पूज्य आचार्य श्री को श्रीफल अर्पित कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने जैन समाज और जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज कल्याण के कार्यों में अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

अहिंसा और सेवा भावना की सराहना

अपने संबोधन में श्री असीम अरुण ने जैन समाज की परंपराओं और सामाजिक योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “जैन समाज सदैव से अहिंसा, करुणा, त्याग और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा है। समाज कल्याण, शिक्षा, चिकित्सा और परोपकार के क्षेत्रों में जैन समाज का योगदान अतुलनीय और अनुकरणीय है।”

उन्होंने जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना तथा अनुशासित जीवनशैली को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। मंत्री ने जनहित के कार्यों में सहयोग का भरोसा देते हुए कहा, “जैन समाज की निस्वार्थ सेवा भावना और अनुशासित जीवन शैली हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि समाज के हर जनहितैषी प्रयास, उत्थान और कल्याणकारी कार्यों में मैं सदैव जैन समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूँगा तथा समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर समर्पित भाव से सहयोग करता रहूँगा।”

मंत्री श्री असीम अरुण ने जैन समाज द्वारा अहिंसा के मार्ग का अनुसरण करते हुए सामाजिक मूल्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन की संकल्पित जीवन शैली की भी सराहना की। उन्होंने समाज की सेवा भावना को सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे समाज के लोग

समारोह में अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र जैन ‘रितुराज’, सुरेंद्र जैन, योगेश जैन, नेटवर्क 10 न्यूज चैनल के डायरेक्टर नीरज जैन, समिति के समस्त पदाधिकारी तथा जैन समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वर्धमान एकेडमी में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, गुरु भक्ति, सामाजिक सम्मान और जनसेवा की भावना से ओतप्रोत रहा। आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद के बीच मंत्री श्री असीम अरुण ने जैन समाज के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और समाज कल्याण से जुड़े कार्यों में निरंतर सहयोग का संकल्प दोहराया।

समारोह ने धर्म, अहिंसा, सेवा और सामाजिक दायित्वों के बीच आपसी समन्वय का संदेश दिया। जैन समाज एवं जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मान और आत्मीय संवाद के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता मिली।

 

 

भवदीय:
समस्त जैन समाज
जैन बोर्डिंग हाउस सोसाइटी
वर्धमान एकेडमी, रेलवे रोड, मेरठ

Author

dainikindia.com

Follow Me
Other Articles
Why Physical Security at Your Host’s Facility Should Matter to You
Previous

Why Physical Security at Your Host’s Facility Should Matter to You

Farseen Mohammed P: From Physiotherapy Graduate to Specialist in Neurosciences
Next

Farseen Mohammed P: From Physiotherapy Graduate to Specialist in Neurosciences

Search...

DainikIndia.com Provide Latest Updated Content from Internet.
Copyright 2026 — dainikindia. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme